राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद का चित्र सभी वॉट्स ऐप डीपी पर होना चाहिए : बृजेंद्र

हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस समूचा राष्ट्र  राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में कई वर्षो से मनाता आ रहा है...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद का चित्र सभी वॉट्स ऐप डीपी पर होना चाहिए : बृजेंद्र

झाँसी। हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस समूचा राष्ट्र  राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में कई वर्षो से मनाता आ रहा है, मेरा मानना है कि इस वर्ष दद्दा के सम्मान में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी के साथ-साथ  समस्त खेलों के खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों खेल प्रशासकों की वॉट्स ऐप डी पी पर हॉकी के पितामह की फोटो स्वेच्छा से लगाकर और सोशल मीडिया पर हॉकी जादूगर को उनके इस  जन्मदिवस पर विशेष बनाए। मेरी आप सभी से अपील है कि इस मुहिम में आप सभी का सहयोग अपेक्षित रहेगा। गूगल पर हाकी के जादूगर ध्यानचंद जी के अनेक फोटोज है जिनका उपयोग आप आसानी से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कर सकते है।

भारत वर्ष में मेजर ध्यानचंद का ही केवल एकमात्र ऐसा जन्मदिवस है, जिसको आयोजित करने के लिए भारत की संसद में प्रस्ताव पारित किया गया। इस प्रस्ताव को झांसी के तत्कालीन सांसद पंडित विश्वनाथ शर्मा द्वारा संसद में रखा गया और  तत्कालीन नरसिंहराव सरकार द्वारा इसे ध्वनि मत से पारित किया गया। इस प्रस्ताव पर कार्यवाही करते हुए 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का फैसला लिया गया। जो इस बात का परिचायक हैं कि हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद भारत के नागरिकों के दिल में किस कदर रचते  बसते है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0