हमीरपुर में नवागत डीएम अभिषेक गोयल की पहली जनसुनवाई

नवागत जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में पहली बार जनसुनवाई का आयोजन किया...

Apr 22, 2026 - 16:19
Apr 22, 2026 - 16:21
 0  24
हमीरपुर में नवागत डीएम अभिषेक गोयल की पहली जनसुनवाई

फरियादियों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

हमीरपुर। नवागत जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में पहली बार जनसुनवाई का आयोजन किया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं।

जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।

इस दौरान भूमि विवाद, राजस्व प्रकरण, पेंशन, आवास, विद्युत सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों की जांच कर नियमानुसार शीघ्र निस्तारण किया जाए और किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो।

डीएम श्री गोयल ने यह भी निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा की जाए और लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए।

जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राकेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्रीमती रिजवाना शाहिद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : अखिलेश सिंह गौर, हमीरपुर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0