पं0 दीनदयाल के अंत्योदय का सपना साकार कर रहे मोदी-योगी : आर के सिंह पटेल

बांदा-चित्रकूट सांसद आर के सिंह पटेल के आवास पर भाजपाइयों द्वारा बड़े ही धूमधाम के साथ एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती मनाई गई...

पं0 दीनदयाल के अंत्योदय का सपना साकार कर रहे मोदी-योगी : आर के सिंह पटेल
पं0 दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती

बांदा-चित्रकूट सांसद आर के सिंह पटेल के आवास पर भाजपाइयों द्वारा बड़े ही धूमधाम के साथ एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर सांसद श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी ने जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर गरीबों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपनों को साकार किया है।

मुख्यलय के बलदाऊगंज स्थित आवास पर शनिवार को आयोजित जयंती समरोह में पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सांसद आर के सिंह पटेल ने कहा कि 25 सितम्बर 1916 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का यूपी के मथुरा में जन्म हुआ था। 'एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्र निर्माण में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें - सांसद आरके सिंह पटेल दर्जनभर भाजपा नेताओं के साथ बरदहा नदी की बाढ़ में फंसे

सांसद ने कहा कि दूरदर्शी राजनीतिज्ञ पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने समय समय पर विभिन्न चुनौतियों व समस्याओं के निराकरण के लिए अपने विचार-दर्शन से देश का मार्गदर्शन किया। पंडित जी के एकात्म मानववाद व अंत्योदय के मंत्र सदैव हमें जनकल्याण व राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

कार्यक्रम में मौजूद रहे जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने जीवन भर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान की चिंता की है। उन्हीं से प्रेरणा लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गरीबो को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रहे है। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज अग्रवाल, शक्ति प्रताप सिंह, सुनील सिंह पटेल, राजकुमार त्रिपाठी, ब्रेजेंद्र शुक्ला आदि दर्जनों भाजपाई मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट : लोक निर्माण राज्य मंत्री ने किया सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ

यह भी पढ़ें - झांसी रेल मंडल के यात्रियों को मिली 6 नयी मेमू ट्रेनों की सौगात, लीजिये पूरी जानकारी

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0