बांदा में MY Bharat ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान, हेलमेट पहनने की अपील
सेवा संकल्प एवं सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat), बांदा की ओर से महाराणा प्रताप चौराहे पर यातायात जागरूकता...
बांदा। सेवा संकल्प एवं सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat), बांदा की ओर से महाराणा प्रताप चौराहे पर यातायात जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित यातायात की आदतें अपनाने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी देकर जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज रहे। उनके साथ यातायात निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह, जिला सड़क सुरक्षा समन्वयक समिति के सदस्य सुनील सक्सेना, सिविल लाइन चौकी प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी तथा यातायात पुलिस के जवान मौजूद रहे। आदर्श इंटर कॉलेज के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट राम प्रसाद ने भी सहभागिता की।
हेलमेट पहनकर ही करें दोपहिया वाहन की सवारी
अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज ने नागरिकों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। हेलमेट पहनने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद मिल सकती है। सुरक्षित यातायात की आदतें विकसित भारत के संकल्प को भी मजबूती प्रदान करती हैं।
एनसीसी कैडेट्स और स्वयंसेविकाओं ने किया जागरूक
अभियान में आदर्श इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स और राजकीय महिला महाविद्यालय की एनसीसी स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। युवाओं ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, यातायात संकेतों का पालन करने तथा सड़क पर स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति जागरूक किया। अभियान के माध्यम से संदेश दिया गया कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम का समन्वय MY Bharat बांदा के स्वयंसेवक दिव्यांश निगम ने किया। इस अवसर पर स्वयंसेवक प्रियांशी यादव, रवि अवस्थी, हर्ष नामदेव, मंगलम द्विवेदी, अंकित त्रिपाठी और स्वतंत्र साहू सहित कार्यालय के एमटीएस मानसिंह उपस्थित रहे।
अभियान के माध्यम से नागरिकों को सुरक्षित यातायात अपनाने, हेलमेट पहनने, यातायात संकेतों का पालन करने और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया। साथ ही युवाओं की सामाजिक भागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए सुरक्षित यातायात, जागरूक युवा और विकसित भारत @2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
