जिन्ना बहुत पहले दफन हो चुके हैं, अब नहीं आएंगे बाहर : केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि विधानसभा के अगले चुनाव में भाजपा 300 के उपर सीटें जीतेगी..

Nov 12, 2021 - 07:03
Nov 12, 2021 - 07:04
 0  2
जिन्ना बहुत पहले दफन हो चुके हैं, अब नहीं आएंगे बाहर : केशव प्रसाद मौर्य
केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya)

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि विधानसभा के अगले चुनाव में भाजपा 300 के उपर सीटें जीतेगी। शुक्रवार को उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में पार्टी पूरी मजबूती से विधानसभा का चुनाव लड़ेगी।

यह भी पढ़ें - मालगाड़ी से टकराये आधा दर्जन से अधिक गोवंश, आधा घंटा बाधित रहा दिल्ली हावड़ा रूट

भाजपा के प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक में भाग लेने आये केशव प्रसाद मौर्य मीडिया से रूबरू थे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी को जनता का आशीर्वाद मिला है । चुनाव में हम केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यों को लेकर जनता के बीच में जायेंगे।

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की लिखी पुस्तक में विवादित टिप्पणी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि किताब में हिन्दू संगठनों और हिन्दू समाज का घोर अपमान किया गया है। उन्होंने मांग की है कि सलमान खुर्शीद विवादित अंश को वापस लें।

यह भी पढ़ें - उप्र : पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा आज से, 12 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी आजमाएंगे भाग्य

उप मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी, जनेऊधारी राहुल गांधी और पुजारिन बनी प्रियंका गांधी के दिल में भगवान की असली भक्ति है कि नही। इस मामले में तीनों लोगों का कोई बयान नही आया। विपक्षी दलों के जिन्ना प्रेम से जुड़े सवाल पर मौर्य ने मुस्कराते हुए कहा कि बहुत देर हो गयी, जिन्ना दफ़न हो गए हैं, अब नहीं आएंगे बाहर।

भाजपा के संगठनात्मक बैठक से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि अमित शाह का जब भी मार्गदर्शन मिलता है, भाजपा की ऐतिहासिक जीत होती है। 2014, 2017 और 2019 का चुनाव इसका गवाह है। एक बार फिर 2022 में वे पार्टी का मार्गदर्शन करने के लिए आ रहे हैं। काशी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र तो है ही,प्रदेश में भी बड़ा केंद्र है। पार्टी यहां बैठक करती रहती है।

यह भी पढ़ें - 10-13 नवंबर के बीच हो सकती है राजकुमार-पत्रलेखा की शादी, पिंकसिटी में जोरों पर तैयारियां

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 1