झाँसी : दूल्हा के फूफा की संदिग्ध अवस्था में मौत, गला दबाकर हत्या का आरोप

रक्सा थाना क्षेत्र में नदी पार कोट खेरा गांव में आई बारात में शामिल एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई...

Jul 12, 2024 - 01:56
Jul 12, 2024 - 02:04
 0  7
झाँसी : दूल्हा के फूफा की संदिग्ध अवस्था में मौत, गला दबाकर हत्या का आरोप

झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र में नदी पार कोट खेरा गांव में आई बारात में शामिल एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक दूल्हा का फूफा बताया जा रहा है। शुक्रवार सुबह संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। आरोप लगाया कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

यह भी पढ़े : बुकिंग के बाद बस नहीं आई तो पुलिस स्टेशन पहुंच गए दूल्हे राजा

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के जिला दतिया के ग्राम पटाई से संजय अहिरवार की बारात झांसी जनपद के थाना रक्सा क्षेत्र स्थित नदी पार ग्राम कोटखेरा निवासी जितेंद्र अहिरवार के घर गुरुवार की रात आई थी। बारात में दूल्हा का फूफा मध्यप्रदेश के जिला दतिया इंदरगढ़ निवासी केशव अहिरवार भी शामिल होने आया था। आज सुबह केशव का शव गांव किनारे रास्ते में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। इस सूचना पर भारी पुलिस बल भी पहुंच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वही परिजनों का आरोप है कि केशव की गला दबाकर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार

यह भी पढ़े : AI से अवैध खनन के परिवहन पर अंकुश लगा रही योगी सरकार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0