पेड़ नहीं तो हमारे बच्चों का नहीं रहेगा भविष्य : राज्यमंत्री

जिले में शनिवार को एक ही दिन 69.79 लाख से अधिक पौधे रोपित किए गए। प्रदेश सरकार के श्रम सेवायोजन,,

पेड़ नहीं तो हमारे बच्चों का नहीं रहेगा भविष्य : राज्यमंत्री

हमीरपुर

श्रम, सेवायोजन राज्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री ने पौध रोपण महाअभियान का किया शुभारंभ

एक ही दिन पौध रोपण महाअभियान में लगाए गए 69.79 लाख से अधिक पौधे

जिले में शनिवार को एक ही दिन 69.79 लाख से अधिक पौधे रोपित किए गए। प्रदेश सरकार के श्रम सेवायोजन राज्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री मनोहर लाल पंथ ने यहां पौधे रोपित कर पौध रोपण महाअभियान का शुभारंभ किया। शाम तक चले महाअभियान में 69.79 लाख से अधिक पौधे लगाए गए। कलेक्ट्रेट परिसर में मंत्री ने पौधे रोपित कर महाअभियान का आगाज किया।

यह भी पढ़ें-बाँदाः मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर का कमाल, गुर्दे के कैंसर का सफल ऑपरेशन कर बचाई महिला की जान

मंत्री ने कहा कि पेड़ है तो हमारे बच्चों का भविष्य भी है। यदि पेड़ नहीं होगे तो हमारे बच्चों का भी कोई भविष्य नहीं रहेगा। कहा कि हम पेड़ काट रहे है तो हम अपने आने वाली पीढ़ी के साथ अन्याय करेंगे।



उल्लेखनीय है कि यह महाअभियान 15 अगस्त तक चलेगा। मंत्री मनोहर लाल पंथ ने विभिन्न स्कूलों के छात्र और छात्राओं को पौधे देकर पौध रोपण के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जल, जंगल, जमीन, ताल, घाट और नदियां यह सभी जीवनदायिनी है। इन्हें हम सभी को संरक्षित करना होगा। इसलिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने होंगे। कहा कि वृक्ष हमें प्राण वायु आक्सीजन देते है और जहर रूपी कार्बन डाई आक्साइड का ये वृक्ष अवशोषण करते है। पौधे लगाकर उनकी सेवा करके हम अपने बच्चे, परिवार, देश और विश्व का कल्याण भी कर सकते है।

उन्होंने कहा कि फलदार और औषधीय गुण वाले पौधों को प्राथमिकता के साथ रोपित किए जाए यह न केवल हमें स्वच्छ पर्यावरण देंगे बल्कि यह हमारी आमदनी का जरिया भी बनेंगे। जिलाधिकारी डाँ.चन्द्रभूषण त्रिपाठी ने मंत्री को चंदन एवं सिंदूर के पौधे भेंट करने के बाद कहा कि पौध रोपण महाअभियान में सभी को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आवाहन किया।



इस मौके पर सदर विधायक डा.मनोज प्रजापति, विधायक राठ मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, एसपी दीक्षा शर्मा, डीएफओ यूसी राय, सीडीओ सीएस शुक्ला, एडीएम वित्त एवं राजस्व रमेश चन्द्र, एडीएम नमामि गंगे, एडीएम न्यायिक, डीपीआरओ जितेन्द्र मिश्रा, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अशोक तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष हमीरपुर कुलदीप निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता समेत अन्य लोगों ने भी पौधे रोपित किए।

यह भी पढ़ें--डीएम देवांगना घाटी पहुंचे कहा- 20 अगस्त तक हरहाल में पूरा हो स्लैब कार्य 

हिस

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0