इसरो की सफलता अंतरिक्ष की दिशा में लंबी छलांग : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन (इसरो) को स्पेस डॉकिंग हासिल करने...

Jan 16, 2025 - 14:14
Jan 16, 2025 - 14:18
 0  6
इसरो की सफलता अंतरिक्ष की दिशा में लंबी छलांग : योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने स्पेस डॉकिंग पर इसरो को दी बधाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन (इसरो) को स्पेस डॉकिंग हासिल करने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह इसरो के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह देश के लिए गौरव का क्षण है। यह अंतरिक्ष क्षमताओं की दिशा में लंबी छलांग है।

यह भी पढ़े : झाँसी : जब खाकी को खुद की मदद के लिए पुलिस लाइन में बुलानी पड़ी डायल 112

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि इस उपलब्धि के साथ टीम इसरो स्पेस डॉकिंग हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। यह हमारी अंतरिक्ष क्षमताओं की दिशा में लंबी छलांग है। स्पेस डॉकिंग प्रक्रिया को काफी सतर्कता के साथ लॉन्च किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0