'हुजूर! मेरी पत्नी को ससुराली जनों ने बेच दिया'

देश की सबसे बड़ी तहसील मऊरानीपुर के तहसील समाधान दिवस में आज एक इतनी बड़ी समस्या जा पहुंची..

Feb 17, 2021 - 07:41
Feb 17, 2021 - 07:42
 0  3
'हुजूर! मेरी पत्नी को ससुराली जनों ने बेच दिया'

देश की सबसे बड़ी तहसील मऊरानीपुर के तहसील समाधान दिवस में आज एक इतनी बड़ी समस्या जा पहुंची कि अधिकारी भी हक्के बक्के रह गए।

एक पीड़ित पति अपने मासूम बच्चे को लेकर न्याय के लिए पहुंचा और उसने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि उसकी पत्नी को ससुरालीजनो ने बेच दिया है। 

यह भी पढ़ें - झाँसी : लेखपाल द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत पर भड़के डीएम

उपजिलाधिकारी को तहसील समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देते हुए रानीपुर के लुहरगांव निवासी पुष्पेंद्र पुत्र श्यामलाल ने बताया कि उसकी शादी 2013 में टहरौली तहसील के ग्राम खिल्लावारी में हुई थी।

शादी के करीब 3 वर्ष बीत जाने के बाद उसकी पत्नी मायके चली गयी और फिर वापिस नही आई। तभी से वह काफी कोशिश के बाद पत्नी की तलाश में दर दर भटक रहा है।

इसके इतर पत्नी के मायके वाले उसे उसकी पत्नी के बारे में कोई जानकारी नही दे रहे है। पति ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी पत्नी की पहले झांसी में शादी हुई थी।

यह भी पढ़ें - केरल से आए पीएफआई संगठन के दो सदस्य गिरफ्तार, लखनऊ में करने वाले थे बम धमाका

वहां से वह कुछ नगदी लेकर भाग आयी थी और अब यहां से पैसे लेकर भाग गई। जबकि वह अपनी पत्नी को पाने के लिए मासूम बच्चे के साथ दर दर भटक रहा है। पीड़ित ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्यवाही करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है।

गौरतलब है कि मऊरानीपुर क्षेत्र में ऐसे कई मामले पिछले दिनों में सामने आए हैं जहां लोगों पर शादी करके कुछ दिन रहने के बाद रफूचक्कर हो जाने के आरोप लग रहे हैं। और सीधे सादे लोग ऐसे लोगो का शिकार हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें - अब आया नया ट्रेंड #PawriHoRhiHai, देखिये कैसे लोग ले रहें हैं मजे

khelo aor jeeto | bundelkhand news quiz | lucky draw contest

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0