भौली गांव के युवक का CISF में चयन, ट्रेनिंग के लिए राजस्थान रवाना
विकास खंड क्षेत्र के भौली गांव निवासी युवक वीरु सिंह पुत्र श्री रविभान सिंह गौर का एसएससी जीडी के माध्यम से केंद्रीय...
कुरारा (हमीरपुर)। विकास खंड क्षेत्र के भौली गांव निवासी युवक वीरु सिंह पुत्र रविभान सिंह गौर का एसएससी जीडी के माध्यम से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में चयन होने से गांव और परिवार में हर्ष का माहौल है।
CISF में चयन के बाद वीरु सिंह ट्रेनिंग के लिए राजस्थान रवाना हुए। रवाना होने से पूर्व गांव में भव्य विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां ग्रामीणों ने तिलक लगाकर एवं फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर बैंड-बाजे के साथ उत्साहपूर्ण माहौल में युवक को विदा किया गया।
वीरु सिंह की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने इसे गांव के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।
अखिलेश सिंह गौर, (कुरारा) हमीरपुर...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
