हमीरपुर को मिले नए जिलाधिकारी, अभिषेक गोयल ने संभाली कमान
जनपद हमीरपुर को नए जिलाधिकारी मिल गए हैं। 2016 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक गोयल ने जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभालते हुए...
2016 बैच के आईएएस अधिकारी, सुशासन और पारदर्शिता के साथ काम करने पर दिया जोर
हमीरपुर। जनपद हमीरपुर को नए जिलाधिकारी मिल गए हैं। 2016 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक गोयल ने जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभालते हुए प्रशासनिक कमान अपने हाथ में ले ली। कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही प्रशासनिक गतिविधियों में तेजी लाने के संकेत दिए गए हैं।
नवागत जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने कहा कि जनपद में सुशासन और पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा और जनता से जुड़े मामलों का त्वरित निस्तारण प्राथमिकता में रहेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासनिक कामकाज में तेजी लाने पर विशेष फोकस रहेगा। सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति दी जाएगी, ताकि आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि जनहित सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रिपोर्ट : अखिलेश सिंह गौर, हमीरपुर...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
