स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दीवान शत्रुघ्न सिंह की जयंती पर संगोष्ठी, सामाजिक समरसता पर हुआ विमर्श

बुंदेलखंड के अमर सपूत, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, बुंदेलखंड केसरी और सामाजिक समरसता के अग्रदूत दीवान शत्रुघ्न सिंह की 125वीं जयंती गुरुवार को...

Dec 25, 2025 - 18:43
Dec 25, 2025 - 18:45
 0  15
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दीवान शत्रुघ्न सिंह की जयंती पर संगोष्ठी, सामाजिक समरसता पर हुआ विमर्श

हमीरपुर। बुंदेलखंड के अमर सपूत, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, बुंदेलखंड केसरी और सामाजिक समरसता के अग्रदूत दीवान शत्रुघ्न सिंह की 125वीं जयंती गुरुवार को हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें उनके योगदान, त्याग और जीवन मूल्यों पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम के आयोजक रवि प्रकाश सिंह तथा सहसंयोजक उमाकांत सिंह रहे। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में हरनारायण दाऊजी, राजेंद्र वीर सिंह चौहान और भवानीदीन प्रजापति ने अपने विचार रखे। पूर्व चेयरमैन शत्रुघ्न सिंह गौतम, विजय प्रताप सिंह और पदम सिंह गौतम, विजय कुमार सिंह शिक्षक, भुवनेश सिंह गौर, डिप्टी सीएमओ डॉ पी के सिंह, शिवमूरत सिंह चंदेल, वी पी सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा नेता दिलीप सिंह रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

वक्ताओं ने कहा कि दीवान शत्रुघ्न सिंह ने न केवल स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि सामाजिक समरसता को व्यवहार में उतारने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने वंचित वर्गों के सम्मान, स्वावलंबन और समाज की एकता के लिए आजीवन संघर्ष किया। चरखारी क्षेत्र में हरिजनों के लिए पृथक ग्राम की स्थापना उनकी समानता व सामाजिक चेतना के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।

कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं और उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्र और समाज के प्रति उनके अविस्मरणीय योगदान को नमन किया।

रिपोर्ट : अखिलेश सिंह गौर, हमीरपुर... 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0