स्वतंत्रता सेनानी बैजनाथ सिंह स्मारक द्वार का होगा अनावरण

विकास खंड क्षेत्र के जल्ला गांव से कंडौर जाने वाले मार्ग पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैजनाथ सिंह स्मारक द्वार का अनावरण...

Feb 26, 2026 - 18:45
Feb 26, 2026 - 18:46
 0  6
स्वतंत्रता सेनानी बैजनाथ सिंह स्मारक द्वार का होगा अनावरण

शहीद स्तंभ से तिरंगा यात्रा, देशभक्ति गीतों के साथ निकलेगी बाइक रैली

कुरारा (हमीरपुर)। विकास खंड क्षेत्र के जल्ला गांव से कंडौर जाने वाले मार्ग पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैजनाथ सिंह स्मारक द्वार का अनावरण 27 फरवरी को दोपहर एक बजे किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

अनावरण से पूर्व विकास खंड परिसर स्थित शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके उपरांत तिरंगा यात्रा का शुभारंभ होगा। देशभक्ति गीतों के साथ बाइक रैली जल्ला गांव स्थित स्मृति द्वार तक पहुंचेगी, जहां मुख्य कार्यक्रम संपन्न होगा।

स्मारक द्वार स्थल पर सभा का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्वतंत्रता सेनानी के योगदान को याद किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक अनिरुद्ध प्रताप सिंह उर्फ मुन्नू सिंह (निवासी कंडौर) ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

रिपोर्ट : अखिलेश सिंह गौर, (कुरारा) हमीरपुर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0