खाद्य विभाग ने एक कुंतल से अधिक खोया को जमीन में कराया नष्ट
आज खाद्य विभाग की टीम ने नगर के कोट बाजार स्थित फुटकर गल्ला मंडी में बिकने के लिए आया लगभग एक कुंतल से अधिक...
राठ (हमीरपुर)। आज खाद्य विभाग की टीम ने नगर के कोट बाजार स्थित फुटकर गल्ला मंडी में बिकने के लिए आया लगभग एक कुंतल से अधिक मिलावटी खोया पकड़ लिया। इस दौरान खोया बेंच रहे व्यापारी भाग खड़े हुये। विभाग ने खोया को कब्जे में लेकर उसे जेसीबी मशीन से जमीन में नष्ट करवा दिया है।
बताते चलें कि होली पर्व के मद्देनजर मिलावटखोरों पर लगाम लगाने के लिए आज एसडीएम राठ अभिमन्यु कुमार के दिशा निर्देश पर खाद्य विभाग के फूड निरीक्षक राजीव कुमार सिंह व उनके हमराही बृजेन्द्र कुमार तथा छोटे सिंह ने नगर के कोट बाजार स्थित फुटकर गल्ला मंडी में छापेमारी की। जहाँ मिलावटी खोया बेंच रहे व्यापारी टीम को देखकर अपना खोया छोड़कर भाग खड़े हुये। जिसपर टीम ने एक कुंतल से अधिक खोया को अपने कब्जे में लेकर उसे जेसीबी मशीन से जमीन में नष्ट करवा दिया है।
रिपोर्ट : अमित निगम, (राठ) हमीरपुर...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
