डंपर ने बाइक सवार युवकाें काे राैंदा

जिले के यमुना पुल पर सोमवार को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवकाें काे रौंद डाला। दोनों की मौके पर मौत...

Apr 7, 2025 - 13:31
Apr 7, 2025 - 13:32
 0  122
डंपर ने बाइक सवार युवकाें काे राैंदा

हमीरपुर। जिले के यमुना पुल पर सोमवार को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवकाें काे रौंद डाला। दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़ कर मौके से भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और जाम खुलवाते हुए कार्रवाई में जुट गई।

कानपुर नगर के यशोदानगर निवासी संजू पुत्र छोटे अपने रिश्तेदार हमीरपुर के ललपुरा थाना क्षेत्र के पौथिया गांव निवासी दीपक पुत्र रामऔतार के साथ आज कानपुर से हमीरपुर बाइक से आ रहे थे। जैसे ही बाइक सवार दोनों युवक शहर की सीमा के यमुना पुल पर पहुंचे तो डंपर ने रौंद डाला। टक्कर के बाद डंपर के पहियाेंमें बाइक फंस कर सौ मीटर तक घसीटती चली गई और दाेनाें युवकाें की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे के बाद पुल पर वाहनाें की आवाजाही बंद हाे गई और कानपुर-सागर नेशनल हाइवे में भीषण जाम लग गया। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया।

यमुना पुल चौकी इंचार्ज दारा सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया है। परिजनों को सूचना देने के साथ ही शवों को पोस्टमार्टम कराने के लिए मर्चूरी में रखवाया दिया गया है। फरार चालक की तलाश कराई जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0