बाँदा : हर घर नल-जल परियोजना से लोहे की सरिया चुराने वाले चार गिरफ्तार

जनपद बांदा के ब्लाक कमासिन में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्त्वाकांक्षी जल परियोजना हर घर नल के अन्तर्गत निर्माण कार्य चल रहा है..

May 18, 2022 - 03:12
May 18, 2022 - 03:15
 0  5
बाँदा : हर घर नल-जल परियोजना से लोहे की सरिया चुराने वाले चार गिरफ्तार

जनपद बांदा के ब्लाक कमासिन में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्त्वाकांक्षी जल परियोजना हर घर नल के अन्तर्गत निर्माण कार्य चल रहा है। इसी निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाली छह कुन्टल लोहे की सरिया चोरी हो गई। जिसे पुलिस ने बरामद कर चोरी में शामिल चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त लोडर भी बरामद किया है।

यह भी पढ़ें - बाँदा : ग्राम प्रधान के अवैध मकान को बुलडोजर से ढहाया गया

इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि ऑपरेशन पाताल के तहत थाना कमासिन पुलिस द्वारा निर्माणाधीन सरकारी पाइप लाइन से सरिया चोरी करने वाले चार अभियुक्तों को चोरी की गई सरिया के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि कमासिन क्षेत्र के स्योंहट में एलएनटी लिमिटेड द्वारा सरकारी पाइप लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है। पकड़े गए अभियुक्तों में एक व्यक्ति यहीं पर एक गाड़ी का ड्राइवर है। उसने अपने साथियों की मदद से निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाली सरिया की चोरी करने की योजना बनाई थी।

मंगलवार को जब सभी अभियुक्त सरिया चोरी कर उसे लोडर के माध्यम से चित्रकूट ले जा रहे थे, तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शत्रुघन उर्फ मुन्ना पुत्र भइयालाल निवासी दादौं थाना कमासिन, संतोष कुमार पुत्र राजकुमार निवासी बरद्वारा थाना राजापुर चित्रकूट, जितेन्द्र मंडल पुत्र शिवनाथ निवासी कल्याणपुर थाना भोरे जिला गोपालगंज बिहार, शिवाजी मंडल पुत्र इंदल मंडल निवासी कल्याणपुर थाना भोरे गोपालगंज बिहार शामिल हैं। इन्हें गिरफ्तार करने में थाना कमासिन इंचार्ज उमेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक ईश्वर चन्द्र चौकी प्रभारी दादौं घाट शामिल रहे।

यह भी पढ़ें - नई दिल्ली से खजुराहो वाया झाँसी के बीच जल्द चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, तैयारियां जारी

यह भी पढ़ें - खुशखबरी : खरगापुर से सागर अब सीधे रेल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 3
Sad Sad 2
Wow Wow 3