कई दिनों से फंदे में फंसे तेंदुआ को, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
छतरपुर जिले के बिजावर वन परिक्षेत्र के गांव मैंदनीपुरा में किसी व्यक्ति ने शिकार की नीयत से फंदा लगाया था, जिसमें एक तेंदुआ फंस गया। इसकी ...

छतरपुर जिले के बिजावर वन परिक्षेत्र के गांव मैंदनीपुरा में किसी व्यक्ति ने शिकार की नीयत से फंदा लगाया था, जिसमें एक तेंदुआ फंस गया। इसकी जानकारी बिजावर रेंजर को दी गई जिसके बाद पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को फंदे से बाहर निकालकर उसकी जान बचाई।
यह भी पढ़े झांसी से दतिया तक 17 दिसंबर तक तैयार हो जाएगी थर्ड रेल लाइन
बिजावर रेंजर अशोक तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वे डिप्टी रेंजर अशोक अवस्थी और पन्ना टाईगर रिजर्व की टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे, जहां तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे फंदे से बाहर निकाला गया। फंदे में लंबे समय तक फंसे रहने के कारण तेंदुआ बुरी तरह घायल हो गया था। इसलिए टाईगर रिजर्व से आई टीम के डॉक्टर संजीव गुप्ता ने उसका उपचार किया और इसके बाद टीम तेंदुए को अपने साथ लेकर रवाना हो गई।
यह भी पढ़े:डेढ़ सौ साल पुरानी जीआईसी की बिल्डिंग ध्वस्त कर नए निर्माण की मांग ने पकड़ा जोर
What's Your Reaction?






