बेटी से अश्लील हरकत करने वाला पिता गिरफ्तार

सारनाथ थाना क्षेत्र में सोमवार को एक पिता अपनी ही सगी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है..

May 25, 2021 - 06:13
May 25, 2021 - 06:14
 0  2
बेटी से अश्लील हरकत करने वाला पिता गिरफ्तार
फाइल फोटो

वाराणसी, 

सारनाथ थाना क्षेत्र में सोमवार को एक पिता अपनी ही सगी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। पत्नी की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस न उसे पंचकोशी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। मूलरूप से दारानगर क्षेत्र का निवासी विकास यादव इन दिनों सोना तालाब पंचकोशी में पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था।

विकास यादव पिछले कुछ दिनों से अपनी बेटी के साथ छेड़खानी कर रहा था। लड़की ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। पत्नी ने विकास को फटकारा इसके बावजूद जब वह अपनी हरकतों से बाज नही आया। तब तंग आकर पत्नी ने सारनाथ पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मुकदमा दर्ज किया तो आरोपित विकास यादव घर से फरार हो गया। 

यह भी पढ़ें - कोरोना से मृत शिक्षकों के आश्रितों को सहायक अध्यापक व लिपिक के पद पर दी जाएगी नियुक्ति

पुलिस ने उसे पंचकोशी चौराहे से सोमवार की दोपहर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपित विकास पुलिस अफसरों और पत्नी से माफी मांगता रहा, लेकिन किसी ने भी उसकी इस हरकत को लेकर दया नहीं दिखायी।  

प्रभारी निरीक्षक भूपेश राय ने बताया कि आरोपित द्वारा अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ जैसी घिनौनी हरकत करने की शिकायत उसकी पत्नी ने दी है। उसके आधार पर मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है। उसका आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा हैं।

यह भी पढ़ें - आने वाली हर कॉल को गम्भीरता से लें स्वास्थ्य अधिकारी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

हि.स 

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 1