पत्नी का खौफनाक कदम... साथियों की मदद से पति को पीटा और प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला 

हर घर में घरेलू समस्या को लेकर पति पत्नी के बीच नोकझोंक व मारपीट की घटनाएं आम बात है। लेकिन यूपी के जनपद बांदा में एक महिला...

Jun 3, 2023 - 05:05
Jun 3, 2023 - 08:01
 0  1
पत्नी का खौफनाक कदम... साथियों की मदद से पति को पीटा और प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला 

बांदा,

हर घर में घरेलू समस्या को लेकर पति पत्नी के बीच नोकझोंक व मारपीट की घटनाएं आम बात है। लेकिन यूपी के जनपद बांदा में एक महिला ने सारी हदें पार करते हुए पति को बंधक बनाकर, साथियों की मदद से न सिर्फ बेरहमी से पीटा बल्कि पति के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर अमानवीय सजा दी। इसके बाद पत्नी घर का नगदी और गृहस्थी का सामान लेकर बच्चों सहित फरार हो गई। पति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गिरवां थाना क्षेत्र की है।

यह भी पढ़ें - बांदा: गवर्नमेंट लाइब्रेरी प्रतियोगी छात्रों के लिए वरदान बनी,36 हजार बुक्स का भंडार

इसी थाना क्षेत्र के ग्राम मसूरी खेरवा निवासी राजू (35) पंजाब में रहकर ठेके में पेंटिंग का काम करता है। पति पत्नी के बीच 4 दिन पहले किसी बात को लेकर फोन पर ही विवाद हो गया था। इस पर पत्नी ने नाराजगी जाहिर करते हुए घर पर बुलाया था। जिससे राजू अपने गांव आ गया।

बुधवार की रात उसकी पत्नी ने अपने दो साथियों को घर पर बुलाया जिन्होंने बंधक बनाकर पति को मारा-पीटा और पत्नी ने साथियों की मदद से ही उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया, जिससे असहनीय पीड़ा के कारण वह बेहोश हो गया। इस बीच पत्नी घर में रखे 32 हजार रुपए नगद और  गृहस्थी का सारा सामान बटोर कर अपने साथ बच्चों को लेकर रफूचक्कर हो गई। गुरुवार को शाम के समय राजू को होश आया। उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपने कुछ दोस्तों को दी। सूचना मिलते ही दोस्त उसके घर पहुंचे और देखा कि घर से गृहस्थी का सामान गायब था। साथ ही 2 पुत्र और एक पुत्री को भी पत्नी अपने साथ ले गई थी।

यह भी पढ़ें- आखिर कैसे तीन साल तक अंधेरे घर में कैद था यह परिवार, कमरा खुला तो सब रह गए हैरान 


राजू की हालत देखकर दोस्त उसे फौरन गिरवां थाने ले गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा जहां उसका इलाज चल रहा है।

वही गिरवां थाना प्रभारी का कहना है कि 30 मई को पति पत्नी के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इसकी जानकारी डायल 112 को दी गई थी। अगले दिन पत्नी अपने भाई के साथ बच्चों को लेकर चली गई है। पति अस्पताल में जाकर भर्ती हो गया है और पत्नी पर गलत इल्जाम लगा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 1
Sad Sad 0
Wow Wow 0