गरीबों की मदद के लिए समाजसेवियों ने चलाया सेवा अभियान

ठंड और शीतलहर से गरीब, असहाय और निराश्रित लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से कंबल, साड़ी और बच्चों को साल व...

Dec 27, 2024 - 18:45
Dec 27, 2024 - 18:47
 0  3
गरीबों की मदद के लिए समाजसेवियों ने चलाया सेवा अभियान

चित्रकूट। ठंड और शीतलहर से गरीब, असहाय और निराश्रित लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से कंबल, साड़ी और बच्चों को साल व स्वेटर का वितरण किया गया। साथ ही ठंड से बचाव के लिए सुझाव दिए गए और खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह समाजसेवियों ने दी।

भगवान भजना आश्रम के प्रबंधक रामऔतार यादव और केशव प्रसाद यादव ने न्याय विभाग से सेवा-निर्मित प्रबंधकों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न गांवों में कई वर्षों से गरीबों की मदद का अभियान चला रखा है। इस वर्ष भी जनपद चित्रकूट के कई गांवों में अभियान चलाया गया।

ग्राम पंचायत लोढ़वारा में हुआ वितरण

आज ग्राम पंचायत लोढ़वारा में पूर्व ग्राम प्रधान हरिमोहन सिंह यादव के सहयोग से लगभग 100 गरीब, असहाय, विकलांग और बच्चों को कंबल, शाल, स्वेटर और चादर वितरित किए गए। गर्म कपड़े पाकर लोगों ने खुशी जाहिर की और सभी समाजसेवियों की सराहना की। साथ ही संस्था भगवान भजना आश्रम का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोग

इस अवसर पर जिला न्यायालय के वरिष्ठ समाजसेवी रामऔतार यादव, अमित यादव एडवोकेट, राम सहाय यादव, आशीष यादव, हनुमान प्रसाद यादव, राहुल यादव, रोहित यादव (लोढ़वारा), महेश यादव, धनराज घनश्याम, अभिजय, रतीमोहन, चंदन, सत्यम यादव (प्रवक्ता) और दीपक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0