पुलिस टीम ने सुरक्षा का लिया जायजा
एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने को थाना...
चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने को थाना, चौकी प्रभारियों ने क्षेत्र के मिश्रित आबादी क्षेत्र एवं भीड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त किया गया। पुलिस टीमों द्वारा दुकानदारों, व्यापारियों एवं क्षेत्रीय नागरिको से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने का भरोसा दिया गया। पुलिस टीम ने सडक पर हो रहे अतिक्रमण, शराब की दुकान, रेलवे स्टेशनों, होटल, ढाबा एवं दो, चार पहिया वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गयी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
