स्वच्छ, अतिक्रमण मुक्त एवं प्लास्टिक मुक्त बनेगा परिक्रमा मार्ग
धर्मनगरी के कामतानाथ परिक्रमा मार्ग को स्वच्छ, सुंदर, अतिक्रमण मुक्त एवं प्लास्टिक मुक्त बनाए जाने के उद्देश्य से प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय...
प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय ने बैठक कर दिए निर्देश
चित्रकूट। धर्मनगरी के कामतानाथ परिक्रमा मार्ग को स्वच्छ, सुंदर, अतिक्रमण मुक्त एवं प्लास्टिक मुक्त बनाए जाने के उद्देश्य से प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरुण कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
बैठक में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लाल जी यादव, नायब तहसीलदार हिमांशु द्विवेदी, कामदगिरि स्वच्छता समिति के सदस्य राकेश केसारवानी, वन विभाग से अरविंद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय ने कामतानाथ परिक्रमा मार्ग पर पान मसाला पाउच, पॉलीथीन, थर्माकोल, सिंगल यूज प्लास्टिक एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री के उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश अधिशासी अधिकारी को दिए। उन्होंने परिक्रमा मार्ग को पूर्णतः प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए एक समन्वय समिति गठित किए जाने के निर्देश दिए। जिसमें वन विभाग, पर्यटन विभाग, क्षेत्राधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, खाद्य विभाग, सफाई निरीक्षक, प्रभारी निरीक्षक कामदगिरि तथा संयुक्त निदेशक पर्यटन सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। परिक्रमा मार्ग पर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण, भंडारों में दोना पत्तल, थर्माकोल, प्लास्टिक कटलरी एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री के उपयोग पर रोक लगाने तथा अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्वच्छता संबंधी साइनेज लगाए जाने एवं आकर्षक वॉल पेंटिंग कराकर श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने का निर्णय लिया गया। सफाई नायक जानकी कुशवाहा एवं विनोद को निर्देशित किया गया कि वे रसीद पुस्तिका के माध्यम से प्रतिबंधित सामग्री का उपयोग करने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई करते हुए प्रतिदिन की रिपोर्ट कार्यालय को उपलब्ध कराएं। परिक्रमा मार्ग पर आवारा पशुओं को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने आगामी अमावस्या मेले से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर सभासद अरुण कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वच्छ भारत मिशन शिवा कुमार, कामदगिरि स्वच्छता समिति के सदस्य जितेंद्र केसरवानी, रसूल खान, अखिलेश केसरवानी, जानकी प्रसाद, विनोद, वीरेंद्र, राजेश, रवि, रामशिया, राकेश, आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
