स्वास्थ्य शिविर लगाकर किया गया वृद्धजनों का उपचार
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला होम्योपैथिक विभाग के सहयोग से वृद्धाश्रम विनायकपुर में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर...
चित्रकूट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला होम्योपैथिक विभाग के सहयोग से वृद्धाश्रम विनायकपुर में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नियुक्त पैरालीगल वालंटियर साकेत सैनी ने प्रतिभाग किया।
जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ दिलीप सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर के दौरान चिकित्सकों की टीम द्वारा वृद्धाश्रम के संवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा सभी वृद्धजनों को आवश्यकतानुसार बीपी, शुगर, जोड़ों के दर्द, कमर दर्द, खुजली, बुखार एवं जुकाम आदि से संबंधित बीमारियों की निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। इसके अतिरिक्त चिकित्सकों द्वारा विभिन्न संक्रामक रोगों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई। शिविर में लगभग 75 लोगों का उपचार किया गया। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. शैलेन्द्र सिंह, डॉ. सौम्या शुक्ला, फार्मासिस्ट अजय सिंह, वार्ड ब्वाय इन्द्रसेन वर्मा एवं डीपीएम आयुष शिवम शुक्ला मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
