चित्रकूट : ससुर ने बहू की खुदकुशी के बाद लगाई फांसी, मौत

नवविवाहिता के खुदकुशी करने के बाद ससुर ने भी फांसी लगाकर जान दे दी...

May 11, 2024 - 01:29
May 11, 2024 - 01:32
 0  2
चित्रकूट : ससुर ने बहू की खुदकुशी के बाद लगाई फांसी, मौत

मृतका के परिजनों ने पति और ससुर पर प्रताड़ना का लगाया आरोप

राजापुर (चित्रकूट)। नवविवाहिता के खुदकुशी करने के बाद ससुर ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। बहू और ससुर की मौत से गांव में हडकंप मच गया।

यह भी पढ़े : निष्ठापूर्वक चुनाव दायित्व निभाएं मतदान कार्मिक : डीएम

ये मामला सरधुआ थाना क्षेत्र के चांदी गांव का है। बीती शाम शोभा देवी उर्फ ऊषा ने घर के एक कमरे में पंखे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया था। जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार की सुबह ससुर छेदीलाल ने घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बहू और ससुर की मौत से परिजनों में मातम छाया है।

यह भी पढ़े : वनवासी बालिकाओं का व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण शुरू

मृतका ऊषा के परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि एक साल पहले राममूरत के साथ बेटी की शादी की थी। जिसके बाद अक्सर उनसे दहेज की मांग किया करते थे। जिसको लेकर उसका पति और ससुर उसके साथ मारपीट भी करते थे। बीती शाम ऊषा ने फोन कर बताया भी था कि उसके पति और ससुर दहेज के लिए परेशान कर रहे है। सुबह उसकी मौत की खबर मिली। उन्हे आशंका है कि दहेज के लिए उनके बेटी की हत्या कर फांसी से लटकाया गया है। केस में फसने के डर से ससुर ने भी फांसी लगा लिया है। वही इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। बहू और ससुर के आत्महत्या के कारणों का पता नही चल पाया है। जिसकी अलग से जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़े : भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0