डीजे ने लोक अदालत को प्रभावी बनाने पर दिया जोर
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 12 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को...
12 दिसम्बर को लोक अदालत का आयोजन
चित्रकूट। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 12 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को प्रभावी रूप से सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार पंचम की अध्यक्षता एवं राममणि पाठक अपर जिला जज एफटीसी नोडल अधिकारी लोक अदालत, सचिन कुमार दीक्षित सिविल जज सीडि सहायक नोडल अधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव इला चौधरी की उपस्थिति में जनपद के प्रशासनिक विभागों में कार्यरत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों की प्रथम चरण की बैठक सम्पन्न हुयी।
सचिव ने बताया कि जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर निस्तारण पर बल दिया है। लोक अदालत में शमनीय आपराधिक वाद, धारा-138 एनआई एक्ट, मोटर एक्सीडेंट क्लेम वाद, श्रम वाद, बैंक वसूली वाद, विद्युत अधिनियम और जल वाद, सर्विस मैटर्स, पारिवारिक, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, राजस्व, चकबन्दी वाद, किरायेदारी वाद, सुखाधिकार वाद, स्थायी निषेधाज्ञा व सिविल वाद, मनी वसूली वाद, विनिर्दिष्ट अनुतोष वाद, मोटर वाहन ई-चालान, लघु आपराधिक वादों, श्रम वाद, प्री लिटिगेशन के माध्यम से ऐसे वाद जो अभी न्यायालय के समक्ष नही आये हैं विशेषकर पारिवारिक मामले, उपभोगता फोरम तथा आर्बिट्रेशन सम्बन्धित वादों का निस्तारण किया जाना है। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से यह अपेक्षा की गयी कि वे अपने विभागों से सम्बन्धित समस्त ऐसे मामले जिनकों लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित किया जा सके को अधिक से अधिक चिन्हित कर उनमें पक्षकारों को कम से कम दो बार नोटिस तामीला कराते हुये राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित करने का प्रयास करें। इस अवसर पर डा कंचन अपर जिलाधिकारी न्यायिक, डा एमके जतारया अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, सत्येन्द्र सिंह क्षेत्राधिकारी कर्वी, प्रदीप त्रिपाठी जिला पूर्ति अधिकारी, भरत प्रताप सिंह तहसीलदार कर्वी, धीरेन्द्र कुमार तहसीलदार मानिकपुर, प्रगति गुप्ता जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं देवेन्द्र सिंह जिला पंचायतराज अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
