चित्रकूट : कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद नहर में फेंका युवक का शव

घर जा रहे युवक की गांव के लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद शव नहर...

Sep 30, 2023 - 00:28
Sep 30, 2023 - 00:37
 0  1
चित्रकूट : कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद नहर में फेंका युवक का शव

पिता की तहरीर पर दो नामजद हत्यारोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

चित्रकूट। घर जा रहे युवक की गांव के लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद शव नहर में फेंक दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पिता ने दो हमलावरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।

यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश में 'आयुष बोर्ड' का होगा गठन : मुख्यमंत्री योगी

कुल्हाड़ी से हत्या कर शव फेंकने की ये वारदात रैपुरा थाना क्षेत्र के नहर के समीप हुई। बताया गया कि गेटा पुरवा निवासी अजय सिंह उर्फ पिंटू (30) पुत्र ललई बीती शाम गांव के लोगों के साथ वापस घर आ रहा था। रास्ते में पड़ने वाले नहर के समीप साथियों ने किसी बहाने रोक लिया और कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। मामले को छिपाने के लिए शव नहर में फेंक दिया। रात्रि में अजय के घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। सुबह नहर में शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़े : बांदा : दरोगा पर गणेश प्रतिमा को जबरन हटवाने का आरोप, कमेटी ने एसपी से की शिकायत

घटना स्थल पर पुहंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया। मौके से कुल्हाड़ी व बेंत अलग-अलग, चप्पल बरामद हुए। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के ही राजकुमार व फूलचन्द्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक वाहन चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0