कलेक्ट्रेट सभागार में धूमधाम के साथ मनाई गई बाबा साहब की 135वीं जयंती

भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा

Apr 15, 2025 - 09:55
Apr 15, 2025 - 09:57
 0  6
कलेक्ट्रेट सभागार में धूमधाम के साथ मनाई गई बाबा साहब की 135वीं जयंती

कार्यक्रम में सम्मानित किए गए सफाईकर्मी

भारतरत्न डा बीआर अम्बेडकर की जयंती पर शासकीय कार्यालयो, विद्यालयो व संस्थानों पर हुए कार्यक्रम

चित्रकूट। भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में 135वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई।

डीएम ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 35वीं जयंती मनाई जा रही है। उनके जन्म के बाद से परिस्थितियां बहुत खराब थी। सामान्य परिवार में जन्म लेने के बाद बड़ी ही परिश्रम से शिक्षक ग्रहण किया। देश के संविधान में उनको कमेटी का हेड बनाया गया था। उन्होंने संविधान की संरचना की। देश आजाद हुआ तो सभी नागरिकों को सम्मानपूर्वक समानता का जीवन जीने का अधिकार मिला जो कि अन्य किसी देश में समानता का अधिकार नहीं था। आज देश में मताधिकार करने का मौका मिला है जो कि अन्य देशों में नहीं है। उन्होंने कहा कि इसी संविधान से जो भी योजनाएं बनती हैं वह इसी मूलभूत अधिकार से ही बनती है। देश आज नई-नई तकनीकियों के माध्यम से बढ़ रहा है। समाज में डॉ भीमराव अंबेडकर का बहुत बड़ा योगदान रहा है। वह बहुत बड़े विद्वान रहे है। उन्होंने विभिन्न पुस्तकें लिखी है कि कैसे समाज को सुधारा जाए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार व प्रदेश सरकार उन्हें किस संविधान की नीतियों के आधार पर विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं लागू करके जनमानस को लाभ दिया जा रहा है। सभी लोग उनके आदर्शों पर चलकर कार्य करें और अपने परिवार व बच्चों को समझाएं और बच्चों को अच्छे नागरिक बनाएं। उन्होंने कहा कि विविधताओ से भरे इस देश में देश को आगे बढ़ा सकते हैं। वही रास्ता है जो बंधुता को जोड़ें रहता है। बहुत से देशों के संविधान को अध्ययन के बाद संविधान को चुना गया एक ऐसी आधारशिला उन्होंने दिया जिसकी ऊंचाई अधिक हो। उन्होंने कहा कि मूलभूत अधिकार सबका अधिकार है। समानता का अर्थ कोई से भेदभाव न हो यह बहुत बड़ी बात है। जिस देश में इतनी असमानता हो उस देश में संविधान लागू करने की बहुत बड़ी बात है। उनके मार्ग का अनुसरण किया गया जो सिद्धांत व आदर बनाए उसे सम्मान करते हैं। सरकारी दायित्वों में जब अधिकारों को भेदभाव न करते हुए उनके साथ कोई भेदभाव न हो अवसर की भावना हो पूरे देश में धर्मनिरपेक्ष की भावना हो ये हमारे विचारों में होना चाहिए। 

डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा, समानता और न्याय के बल पर सामाजिक क्रांति की नींव रखने वाले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आजीवन वंचितों के अधिकारों के लिए कटिबद्ध रहे। समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित संविधान की रचना कर उन्होंने भारत की महान लोकतांत्रिक विरासत को सुदृढ़ आधार प्रदान किया। कहां कि उन्हीं के ही विचारों से आज एक गरीब का बच्चा भी अच्छी शिक्षा ग्रहण कर रहा है। सभी लोग बाबा साहब अंबेडकर के विचारों पर कार्य करके उनको सच्ची श्रद्धांजलि दिया जाए। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम ने कहा कि बाबा साहब की 135वीं जयंती दिवस मनाया जा रहा है। कहां कि जब देश स्वतंत्र हुआ तो देश को चलाने के लिए बिधियो की जरूरत थी। ताकि देश प्रगति करें। उन्होंने कहा कि शिक्षित बनो संगठित हो संघर्ष करो यह उनका मूल मंत्र है जो लोगों को आत्मसात करने की जरूरत है। बाबा साहब का मानना था कि धर्म मनुष्य के लिए मनुष्य धर्म के लिए नहीं। उन्होंने शिक्षा को प्राथमिकता दी किसी देश व समाज की प्रगति करनी है तो सबसे बड़ा योगदान शिक्षा का है। उन्होंने सभी लोगों को शिक्षा का समान अवसर दिलाया जो आज साकार हो रही है। कोई भी व्यक्ति छोटा व बड़ा हो वह अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा ग्रहण कराते हैं यह परिकल्पना देश के लिए बहुत आवश्यक है। शिक्षा को सभी लोग बढ़ावा दें ताकि देश व समाज आगे बढ़ सके। अपर जिला अधिकारी न्यायिक राजेश प्रसाद ने कहा बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान निर्माण के रूप में याद किए जाते हैं। उन्होंने भारत के संविधान का निर्माण करके शोषित वंचितों को न्याय दिलाया है। जब तक सामाजिक समानता हासिल नहीं कर लेते हैं तब तक लोग कार्य नहीं कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने समानता, स्वतंत्रता की भावना पैदा करना बहुत बड़ी बात है। उनके विचारों का अध्ययन करें तथा विचारों में लाएं। 

अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे बंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि जब भी बाबा साहब का शब्द आता है तो उनको बोधिसत्व के रूप में व्याख्यान होता है। वह स्वयं इतने सक्षम थे कि वह स्वयं अपना जीवन व्यतीत कर सकते थे लेकिन उन्होंने प्रयास करके समाज के उत्थान पर बहुत कार्य किया है। संविधान में समानता उत्थान को आगे बढ़ाया है। उनके आदर्शों पर चलकर सभी लोग कार्य करें तभी उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसी क्रम में अपर उप जिलाधिकारी राकेश कुमार पाठक, अपर उप जिलाधिकारी आलोक सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। तत्पश्चात जिलाधिकारी सहित अधिकारियों ने स्वच्छता के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के सफाई कर्मी मोहम्मद इस्माइल, मुन्ना, शिव प्रसाद, दिलीप कुमार, नीरज एवं नगर पालिका परिषद कर्वी के सफाई कर्मी सविता देवी, अर्जुन, सुरेंद्र, मनीष तथा रामू को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अवध नारायण ने किया। इसी क्रम में जिला सूचना कार्यालय में लेखाकार मोहन कुमार श्रीवास्तव, रामरूप पटेल द्वारा भारतरत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती मनाई गई। जनपद के समस्त शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों तथा अन्य संस्थाओं में भी धूमधाम से जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अपर जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र गुप्ता, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन शिवा कुमार, कलेक्ट्रेट के नाजिर सदर अरुण कुमार शुक्ला, भरत जी कमल, विनोद कुमार, विक्रम सिंह, शशि सिंह, कोषागार के विकास सिंह सचान, योगेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0