एएसपी ने रामघाट का किया निरीक्षण, दिये निर्देश
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गयी है...
चित्रकूट। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। इसी क्रम में रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकान्त राय द्वारा मंदाकिनी नदी के पावन तट रामघाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा रामघाट पर लगाई गई पुलिस ड्यूटी को चेक किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
