अगले दो दिन में कानपुर सहित पूरे उप्र में बारिश की संभावना

आसमान में अगले पांच दिनों तक हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के कारण 23 एवं 25 सितम्बर...

Sep 22, 2023 - 09:28
Sep 22, 2023 - 09:39
 0  8
अगले दो दिन में कानपुर सहित पूरे उप्र में बारिश की संभावना
सांकेतिक तस्वीर - सोशल मीडिया

कानपुर। आसमान में अगले पांच दिनों तक हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के कारण 23 एवं 25 सितम्बर को मध्य हल्की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी शुक्रवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन. सुनील पांडेय ने दी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार का दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की औसत गति 3.2 किलोमीटर प्रति घंटा रही और हवा की दिशा उत्तर पश्चिम रही।

यह भी पढ़े : एआरटीओ ने ई रिक्शों पर कसा शिकंजा, स्कूली बच्चों से किया सवाल

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि निम्न दबाव का क्षेत्र अभी झारखंड से सटे इलाकों पर है। इससे जुड़ा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुकते हुए 7.6 किमी तक फैला हुआ है और इसके अगले 02 दिनों के दौरान झारखंड और दक्षिण बिहार में पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है। कच्छ के पश्चिमी हिस्सों पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पूर्व अरब सागर के ऊपर चला गया है।

यह भी पढ़े -झोपड़ी में अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

औसत समुद्र तल पर मानसून ट्रफ जैसलमेर, कोटा, गुना, सतना, अंबिकापुर से होकर गुजरती है, जो दक्षिण-पूर्व झारखंड और आसपास के क्षेत्रों पर कम दबाव वाले क्षेत्र का केंद्र से होते हुए, दीघा और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। एक ट्रफ रेखा पूर्वोत्तर अरब सागर पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से पश्चिमी राजस्थान होते हुए पंजाब तक फैली हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0