अयोध्यावासी वैश्य महासभा की महिला कमेटी का गठन, नंदिनी गुप्ता बनीं जिला अध्यक्ष
अखिल भारतवर्षीय श्री अयोध्यावासी वैश्य महासभा की बैठक में महिला संगठन की नई कमेटी का गठन किया गया। महिला जिला अध्यक्ष...
संगठन विस्तार पर जोर, महिलाओं को जोड़कर समाज की एकजुटता मजबूत करने का लिया संकल्प
बांदा। अखिल भारतवर्षीय श्री अयोध्यावासी वैश्य महासभा की बैठक में महिला संगठन की नई कमेटी का गठन किया गया। महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती नंदिनी गुप्ता एवं राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती प्रभा गुप्ता की ओर से कमेटी के विभिन्न पदाधिकारियों और सदस्यों की घोषणा की गई।
नई कमेटी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रद्धा गुप्ता, उपाध्यक्ष पद पर श्वेता गुप्ता, बीना गुप्ता और हीरा गुप्ता, महामंत्री लक्ष्मी गुप्ता, मंत्री पद पर अर्पिता गुप्ता, रजनी गुप्ता एवं पूनम गुप्ता, कोषाध्यक्ष किरण गुप्ता तथा मीडिया प्रभारी नम्रता गुप्ता को मनोनीत किया गया।
सदस्य के रूप में आरती गुप्ता, दीपू गुप्ता, अंकिता गुप्ता, रामा गुप्ता, सुनीता गुप्ता, उर्मिला गुप्ता, लीला गुप्ता एवं रागिनी गुप्ता सहित अन्य महिलाओं को शामिल किया गया।
प्रभु श्रीराम के भजन से हुई बैठक की शुरुआत
बैठक की शुरुआत प्रभु श्रीराम के भजन और आपसी परिचय के साथ हुई। इस दौरान राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष प्रभा गुप्ता एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय श्रीमती मुन्नी गुप्ता ने संगठन की मजबूती और समाज की एकजुटता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति उसके मजबूत संगठन पर निर्भर करती है। संगठन और संख्या बल के आधार पर ही समाज को विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिनिधित्व मिलता है। उन्होंने कहा कि अयोध्यावासी वैश्य समाज की जनपद में अच्छी संख्या है, इसलिए समाज को उसकी संख्या के अनुरूप राजनीतिक एवं सामाजिक प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।
महिलाओं को जोड़ने पर जोर
बैठक में समाज की एकता और प्रभाव को मजबूत करने के साथ महिलाओं को जागरूक कर अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोड़ने पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार और सामाजिक गतिविधियों को गति देने का संकल्प लिया। बैठक में अयोध्यावासी वैश्य समाज के लोगों के साथ अन्य सामाजिक लोग भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
