यातायात जागरूकता अभियान : 121 वाहनों के हुए चालान, 1 लाख से अधिक का जुर्माना

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल एवं अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के निर्देशन में, सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह के नेतृत्व...

यातायात जागरूकता अभियान : 121 वाहनों के हुए चालान, 1 लाख से अधिक का जुर्माना

बांदा। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल एवं अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के निर्देशन में, सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह के नेतृत्व में यातायात प्रभारी अनूप कुमार दुबे द्वारा बाबूलाल चौराहे पर सघन जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान 120 दोपहिया वाहनों का चालान किया गया और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

जिन वाहनों के चालान किए गए, उनमें बिना हेलमेट चलने वाले, तीन सवारी बैठाने वाले एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन शामिल थे। यातायात प्रभारी अनूप कुमार दुबे ने मौके पर ही लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी और उन्हें सुरक्षित यात्रा करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है और सभी नागरिक सुरक्षित यात्रा कर सकते हैं।

यातायात प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बांदा अंकुर अग्रवाल एवं सीओ ट्रैफिक के निर्देशानुसार यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि लोग नियमों के प्रति सतर्क रहें और सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। इसी क्रम में बाबूलाल चौराहे पर चलाए गए इस सघन अभियान में 121 वाहनों का चालान किया गया, जिससे करीब 1 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ।

इस अभियान में यातायात विभाग की टीम का विशेष सहयोग रहा, साथ ही उच्च अधिकारियों का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी मिला। लोगों ने यातायात नियमों को समझा और भविष्य में उनका पालन करने का संकल्प लिया, जिससे सभी की यात्रा सुगम और सुरक्षित हो सके।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0