गुड फ्राइडे पर सेंट जॉर्ज चर्च में विशेष प्रार्थना सभा, प्रभु यीशु के ‘सात वचनों’ पर हुआ चिंतन

गुड फ्राइडे के अवसर पर सेंट जॉर्ज चर्च, आवास विकास में सुबह 10 बजे विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की...

Apr 3, 2026 - 16:32
Apr 3, 2026 - 16:37
 0  11
गुड फ्राइडे पर सेंट जॉर्ज चर्च में विशेष प्रार्थना सभा, प्रभु यीशु के ‘सात वचनों’ पर हुआ चिंतन

क्रूस पर प्रभु यीशु के बलिदान को किया याद, श्रद्धालुओं ने शांति और एकता के लिए की प्रार्थना

बांदा। गुड फ्राइडे के अवसर पर सेंट जॉर्ज चर्च, आवास विकास में सुबह 10 बजे विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पास्टर अल्फ्रेड रश्किन ने प्रार्थना के साथ की। इस दौरान बताया गया कि सुबह 9 बजे प्रभु यीशु मसीह को क्रूस पर चढ़ाया गया था।

सेंट जॉर्ज स्कूल के प्रधानाचार्य श्री अल्बर्ट ने बताया कि प्रभु यीशु सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक क्रूस पर रहे और इस दौरान उन्होंने मानवता के लिए ‘सात प्रेम वचन’ कहे।

सात वचनों पर हुआ विशेष चिंतन

रोडवेज स्थित चर्च में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक विशेष आराधना सभा आयोजित की गई। पादरी अनुपम जॉन ने बताया कि इस अवसर पर प्रभु यीशु के सात वचनों पर गहन चिंतन किया गया, जिस पर पास्टर जितेंद्र डेनियल ने विस्तृत प्रवचन दिया।

प्रभु यीशु के सात वचनों में क्षमा, करुणा, कर्तव्य और त्याग का संदेश दिया गया।

  • पहली वाणी: “हे पिता, इन्हें क्षमा कर...” – क्षमा का संदेश
  • दूसरी वाणी: “आज ही तू मेरे साथ स्वर्ग लोक में होगा” – दया और उद्धार
  • तीसरी वाणी: माता के प्रति कर्तव्य
  • चौथी वाणी: कष्ट और त्याग का प्रतीक
  • पांचवीं वाणी: “मैं प्यासा हूं” – मानवता के उद्धार की भावना
  • छठवीं वाणी: “पूरा हुआ” – भविष्यवाणी की पूर्ति
  • सातवीं वाणी: “हे पिता, मैं अपनी आत्मा तेरे हाथों में सौंपता हूं” – समर्पण

भक्ति गीतों से गूंजा वातावरण

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए, जिनमें “तेरे पाप धुल सकेंगे आज ही मसीह के द्वारा” और “उस क्रूस की क्या बात है जिसने हमको बचाया” प्रमुख रहे।

ईस्टर पर्व की तैयारी

कार्यक्रम के अंत में पादरी अनुपम जॉन और पास्टर जितेंद्र डेनियल ने सभी के लिए प्रार्थना की और बताया कि रविवार सुबह 9:30 बजे ईस्टर पर्व की विशेष आराधना होगी, जिसमें देश की शांति और एकता के लिए प्रार्थना की जाएगी।

उपस्थित रहे श्रद्धालु

इस अवसर पर अल्बर्ट रस्किन, रोमियो, आईसी राज, गजराज साहू, अनीता, प्रियंका, सुमित, सालोमन, शालोम दास, सैम, रिकी, पीटर, रौनक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

गुड फ्राइडे के इस आयोजन ने श्रद्धालुओं को प्रभु यीशु के त्याग, प्रेम और क्षमा के संदेश को आत्मसात करने की प्रेरणा दी तथा पूरे वातावरण को आध्यात्मिकता से सराबोर कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0