अतर्रा में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं

तहसील अतर्रा में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में किया गया...

Sep 19, 2026 - 17:51
Sep 19, 2026 - 17:58
 0  4
अतर्रा में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं

जिलाधिकारी अमित आसेरी ने अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

बांदा। तहसील अतर्रा में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले! चित्रकूट एक्सप्रेसवे से किसानों के कर्ज तक, क्या-क्या बदलेगा?

संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, विकास, आपूर्ति, विद्युत सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्षता और प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी निस्तारण किया जाए।

यह भी पढ़े : बांदा कृषि विश्वविद्यालय में आरएसएस का युवा संवाद कार्यक्रम, सैकड़ों छात्रों ने लिया हिस्सा

इस दौरान पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुना। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता न बरती जाए, बल्कि प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने समयबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ताओं को प्रभावी राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0