युवा उद्योग व्यापार मंडल की नई प्रदेश कार्यकारिणी गठित

उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल द्वारा प्रदेश टीम का गठन किया गया, जिसमें विभिन्न पदाधिकारियों...

Mar 10, 2025 - 16:17
Mar 10, 2025 - 16:23
 0  62
युवा उद्योग व्यापार मंडल की नई प्रदेश कार्यकारिणी गठित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल द्वारा प्रदेश टीम का गठन किया गया, जिसमें विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष युवा जीतू सोनी ने अपनी कार्यकारिणी में बांदा के दिलीप गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष और निखिल सक्सेना को प्रदेश मंत्री के पद पर मनोनीत किया है।

गौरतलब है कि दिलीप गुप्ता और निखिल सक्सेना दोनों ही बांदा से आते हैं और लगातार समाज एवं व्यापारियों के बीच सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति से संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इसके अतिरिक्त, युवा उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष के रूप में व्यापारी प्रेम गुप्ता, कमल गुप्ता (सीरज बांदा) एवं अभिषेक सोनी (बदौसा) को युवा जिला महामंत्री के पद पर मनोनीत किया गया। इस संबंध में घोषणा प्रदेश कार्यालय से प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की गई।

सभी नई नियुक्तियां आगामी तीन वर्षों के लिए प्रभावी रहेंगी, जिससे नई ऊर्जा के साथ कार्यकारिणी व्यापारी हित में कार्य कर सके।

इस घोषणा के बाद बांदा के प्रमुख राजनैतिक एवं सामाजिक व्यक्तियों ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाइयाँ दीं। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश संयुक्त महामंत्री एवं जिला प्रभारी चारु चंद्र खरे, प्रदेश मंत्री विष्णु गुप्ता, प्रदेश मंत्री राधे श्याम मसूरहा, जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश सर्राफ, जिला महामंत्री कमलेश गुप्ता, शिवपूजन गुप्ता, राकेश राठौर, अमित सेठ भोलू, राजकुमार राज, नवीन जैन, राकेश त्रिपाठी, संतोष अनशनकारी सहित अन्य व्यापारी नेता शामिल रहे।

नई कार्यकारिणी के गठन से व्यापारियों में उत्साह का माहौल है और सभी को उम्मीद है कि यह टीम व्यापारियों के हित में प्रभावी कार्य करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0