बाँदा : बस इतने से विवाद में गोली चली, युवक घायल दो हिरासत में

जिला मुख्यालय में लूडो जुए के विवाद में फिर चली गोली चल गई।कुछ जुआरियों को अपने घर से सामने जुआ खेलने से मना करना एक युवक..

Jun 28, 2021 - 05:53
 0  4
बाँदा : बस इतने से विवाद में गोली चली, युवक घायल दो हिरासत में
फाइल फोटो

जिला मुख्यालय में लूडो जुए के विवाद में फिर चली गोली चल गई।कुछ जुआरियों को अपने घर से सामने जुआ खेलने से मना करना एक युवक को मंहगा पड गया। हमलावरों युवक को गोली मार दी। जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

घटना शहर कोतवाली के कटरा मोहल्ले की है।शनिवार की रात करीब 11 बजे कुछ लोग एक घर के सामने बने कुंए पर बैठकर जुआ खेल रहे थे। घर में रहने वाले मनोज शिवहरे ने बाहर आकर उन्हें खेलने से मना किया। जिसके बाद पहले तो वह लोग वहां से चले गए लेकिन थोड़ी देर बाद वापस लौटकर आए। आरोपितों ने युवक के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी और फिर देसी कट्टा निकालकर उसे गोली मार दी।

यह भी पढ़ें - बाँदा : जांच करने गए एक दरोगा को महिला ने दौड़ा लिया

जिसके बाद वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर उसके पड़ोसी अपने घरों से बाहर आए और वह लोग मनोज को जिला अस्पताल लेकर गए। जहां उसकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे कानपुर रेफर कर दिया।मामले की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल में पहुंची। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है। 

बताते चले कि तेरह दिन पहले 14 जून को मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ इलाके में भी जुआरियों ने गोलीकांड की घटना को अंजाम दिया था। वहां कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। जिनकी आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद काली गुप्ता नाम के शख्स पर लोगों ने 6 राउंड फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली उसके पेट में लग गई। जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। घायल युवक ने इस बात की सूचना फोन कर अपने परिजनों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर उन लोगों ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया। वहां उसकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया था।

यह भी पढ़ें - नशे को अपनी जिंदगी से दूर करें और नशे के कारोबार को खत्म करने में सहयोग दें : एसपी

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1