नवरात्रि पर्व पर शहर में डांडिया गरबा महोत्सव की धूम

महिला हार्पर क्लब एवं गुरुकुल कथक केंद्र के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित नवरात्रि उत्सव "शक्ति आह्वाहन" गरबा डांडिया...

Oct 6, 2024 - 09:04
Oct 6, 2024 - 09:09
 0  2
नवरात्रि पर्व पर शहर में डांडिया गरबा महोत्सव की धूम

जिला जज और नगरपालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

बाँदा। महिला हार्पर क्लब एवं गुरुकुल कथक केंद्र के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित नवरात्रि उत्सव "शक्ति आह्वाहन" गरबा डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन हार्पर क्लब में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जज बब्बू सारंग, नगरपालिका अध्यक्ष मालती बासु और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत देवी मूर्ति की स्थापना और विधिवत पूजन के साथ हुई। इसके बाद गुरुकुल की छात्राओं ने दुर्गा स्तुति प्रस्तुत की। इसी क्रम में, जवारा नृत्य, मटकी नृत्य और समूह नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद महिलाओं ने गरबा और डांडिया में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्य अतिथि जिला जज बब्बू सारंग ने कहा, "नवरात्रि हमें मां दुर्गा की शक्ति और साहस की याद दिलाती है। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को सशक्त बनाना चाहिए।" नगरपालिका अध्यक्ष मालती बासु ने कहा, "इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन शहर की सामाजिक एकजुटता को मजबूत करते हैं और धार्मिक जागरूकता फैलाते हैं।"

महिला हार्पर क्लब की सदस्य और कार्यक्रम की आयोजक आराधना शर्मा ने कहा, "हमें गर्व है कि इस आयोजन में शहर के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह महोत्सव हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और नई पीढ़ी में इसका संचार करने का एक प्रयास है।"

डांडिया और गरबा प्रतियोगिता में किशोर वर्ग में आयुशी त्रिपाठी और महिला वर्ग में कृति शर्मा ने गरबा क्वीन का खिताब जीता।

कार्यक्रम में जिला जज बाबू सारंग, एडीजे चंद्रपाल सिंह, एडीजे छोटेलाल यादव, सीजेएम भगवान दास गुप्ता, डॉक्टर मोनिका सक्सेना, मनोज जैन, रामेंद्र शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

शहर में इस भव्य आयोजन से नवरात्रि पर्व की धूम मच गई और सांस्कृतिक और धार्मिक जागरूकता को और बढ़ावा मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0