आशुतोष त्रिपाठी लगातार तीसरी बार प्राथमिक शिक्षक संघ बांदा के निर्विरोध अध्यक्ष बनें

उत्तर प्रदेश के शिक्षक संगठनों में सबसे वृहद व सशक्त संगठन उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जनपद शाखा बाँदा का..

आशुतोष त्रिपाठी लगातार तीसरी बार प्राथमिक शिक्षक संघ बांदा के निर्विरोध अध्यक्ष बनें
आशुतोष त्रिपाठी (Ashutosh Tripath)

उत्तर प्रदेश के शिक्षक संगठनों में सबसे वृहद व सशक्त संगठन उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की  जनपद शाखा बाँदा का जनपदीय निर्वाचन रविवार को राजा देवी डिग्री कॉलेज , राजा पैलेश बाँदा में सम्पन्न हुआ। जिसमें आशुतोष त्रिपाठी को लगातार तीसरी बार उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद बाँदा का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया तथा जनपदीय मंत्री के रूप में प्रजीत सिंह निर्वाचित घोषित किये गए।

यह भी पढ़ें - खाद न मिलने से किसान भड़के, किया हंगामा, विधायक के विरुद्ध नारेबाजी

इसके साथ ही  वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रमाशंकर यादव , कोषाध्यक्ष पद पर बैजनाथ , संयुक्त मंत्री पद पर जय किशोर दीक्षित निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रमाशंकर यादव , कोषाध्यक्ष पद पर बैजनाथ , संयुक्त मंत्री पद पर जय किशोर दीक्षित निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए।इसके अलावा जिला कार्यसमिति में निर्वाचित पदाधिकारियों में संघर्ष संयोजक पद पर नरेंद्र सोनी ,देवेश स्वरूप निगम, सुधीर श्रीमाली ,विजय बहादुर साहू,रामकिशोर पांडेय,राजेश यादव महिला संघर्ष संयोजिका पद पर निधि श्रीवास्तव,रंजना यादव,वर्षा शिवहरे,मंदाकिनी विश्वकर्मा,मीनाक्षी नामदेव,हिमानी गुप्ता  जिला उपाध्यक्ष पद पर अंजना तिवारी ,पूनम यादव,राकेश सिंह,अजय गुप्ता,रामसुफल कश्यप राजेश यादव जिला संगठन मंत्री पद पर सुनीता प्रजापति, डॉ नंदिता चौहान,शशांक शेखर,अशोक अग्निहोत्री,सुशील मिश्रा,उमाशंकर यादव, जिला प्रचार मंत्री पद पर रजनी जैन,संगीता सिंह,राजेन्द्र श्रीवास्तव,रामचंद्र शिवहरे,जनमेजय सिंह ,सुनील मिश्रा, जिला उप मंत्री पद पर पूजा त्रिवेदी,सुमिता श्रीवास्तव,अभय कश्यप,शिव कुमार पांडेय,शिव सागर साहू,फूलचन्द्र यादव, जिला मीडिया प्रभारी पद पर अनामिका सिंह,कृतिका वर्मा,अशोक गौतम,राजेन्द्र सोनकर,मानवेन्द्र यादव,अकील सिद्दीकी, जनपदीय सचेतक पद पर श्याम नारायण शुक्ल,रामचंद्र वर्मा,गौरव श्रीवास्तव,राकेश शिवहरे,हीरालाल वर्मा,कमलेश गुप्ता एकाउंटेंट जय गोपाल, आय व्यय निरीक्षक अनुरुद्ध श्रीवास शामिल है।

उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चन्द्र शर्मा व महामन्त्री संजय सिंह के निर्देश पर निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण कराने हेतु उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के  प्रांतीय उपाध्यक्ष  देवेंद्र श्रीवास्तव  निर्वाचन अधिकारी के रूप में व प्रांतीय संगठन मंत्री अखिलेश पांडेय  निर्वाचन पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। पुनःजिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर आशुतोष त्रिपाठी ने कहा पूर्व की भांति शिक्षक हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड से उठी मांग, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में ब्राह्मण चेहरा घोषित किया जाए

यह भी पढ़ें - सचिव ने प्रधान के रिश्तेदार को भेजी पीएम आवास की धनराशि, निलंबन की सिफारिश

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1