पुलिस भर्ती परीक्षा का जायजा लेने बांदा पहुंचे एडीजी प्रयागराज, पारदर्शी परीक्षा संचालन के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा की निगरानी के क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) प्रयागराज जोन बांदा पहुंचे...

Jun 10, 2026 - 17:25
Jun 10, 2026 - 17:27
 0  9
पुलिस भर्ती परीक्षा का जायजा लेने बांदा पहुंचे एडीजी प्रयागराज, पारदर्शी परीक्षा संचालन के दिए निर्देश

प्रतापगढ़, फतेहपुर, हमीरपुर और महोबा के निरीक्षण के बाद बांदा पहुंचे एडीजी, परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बांदा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा की निगरानी के क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) प्रयागराज जोन बांदा पहुंचे। उन्होंने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

एडीजी प्रयागराज ने बताया कि वह प्रतापगढ़, फतेहपुर, हमीरपुर और महोबा जनपदों के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के बाद बांदा पहुंचे हैं। यहां परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा प्रबंध, प्रवेश-निकास व्यवस्था और परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ डीआईजी, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल सहित पुलिस और प्रशासनिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को शासन और भर्ती बोर्ड के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एडीजी ने कहा कि भर्ती परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराया जा रहा है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं है तथा सभी केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन और पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रत्येक केंद्र पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के बाद एडीजी प्रयागराज बांदा से चित्रकूट के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए रवाना हुए।

ब्यूरो रिपोर्ट | बांदा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0