दो युवकों को दिल दे बैठी महिला ने एक से कराया दूसरे प्रेमी का कत्ल, जाने पूरी कहानी

पति और चार बच्चे होते हुए भी एक महिला को इश्क का भूत सवार हुआ। उसने एक नहीं दो दो युवकों को...

दो युवकों को दिल दे बैठी महिला ने एक से कराया दूसरे प्रेमी का कत्ल, जाने पूरी कहानी

बांदा,पति और चार बच्चे होते हुए भी एक महिला को इश्क का भूत सवार हुआ। उसने एक नहीं दो दो युवकों को अपने प्रेम जाल में फंसाया। पति दिल्ली में रहकर काम करता था और पत्नी यहां प्रेमियों के प्यार में डूबी रहती थी। जब दूसरे प्रेमी को इस बात की जानकारी हुई तो उसने साजिश के तहत प्रेमिका के साथ मिलकर एक प्रेमी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। यह हैरान करने वाला मामला जनपद बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र का है

यह भी पढ़ें - पत्रकारों पर दर्ज रंगदारी के मुकदमे कहीं षड्यंत्र तो नहीं?


इसी थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर निवासी अर्जुन उर्फ छोटे (20) दिल्ली में रहकर पत्थर कटिंग का काम करता था। उसके साथ इसी गांव का लाला यादव भी पत्थर कटाई का काम करता है। अर्जुन का दिल्ली से अक्सर घर आना जाना होता था जबकि लाला यादव यदा-कदा अपने गांव आता था। लेकिन लाला यादव अपने घर के लिए रुपया व सामान अर्जुन के हाथों भेजता था। इसी दौरान लाला यादव की पत्नी बिटोला से अर्जुन की नज़दीकियां बढ़ती गई और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। इसी गांव में मुन्ना पांडे भी रहता है। इस युवक से भी बिटोला यादव का प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब अर्जुन दिल्ली में रहता था तब मुन्ना पांडे को यह महिला अपने पास बुला लेती थी। इस तरह पति की गैरमौजूदगी में महिला दो युवकों से इश्क फरमा रही थी।

यह भी पढ़ें - ललितपुरः एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा, किसान से लिए जा रहे थे 8 हजार रुपए

प्यार में डूबे अर्जुन ने बिटोला के पति को 50000 उधार दे रखे थे। इसमें से 30000 रुपए वापस मिल गये थे जबकि 20 हजार रुपए बाकी थे। इस बीच अर्जुन की शादी घरवालों ने तय कर दी। जिसकी शादी 20 फरवरी को होनी थी। इसलिए वह दिल्ली से 15 दिन पहले ही अपने गांव वापस आ गया था।

उसने शादी के कारण बिटोला के पति से अपने 20 हजार रुपए वापस मांगे थे। इधर मुन्ना पांडे को भी बिटोला के साथ प्रेम प्रसंग की जानकारी हो गई थी। जिससे वह अर्जुन को ठिकाने लगाने की योजना बना रहा था। इधर अर्जुन द्वारा 20 हजार रुपए वापस मांगने का दबाव बनाया गया। तब बिटोला भी अर्जुन से नाराज हो गई। इसी खुन्नस के चलते उसने मुन्ना पांडे के जरिए अर्जुन की मंगलवार को घर में सोते समय हत्या करवा दी। घटना के दौरान प्रेमिका बिटोला स्वयं अर्जुन के घर गई थी। उसने ही रात में अर्जुन से दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खोलते ही मुन्ना पांडे ने हमला करके उसकी हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें - रिटायर्ड सिंचाई कर्मी का बेटा दिल्ली में बना प्रोफेसर


मृतक के भाई भैरमदीन को सोमवार को सबेरे अर्जुन के कमरे का दरवाजा खुला मिला। जब अंदर देखा तो चारपाई में लाश खून से लथपथ पड़ी थी। इस मामले में पुलिस ने प्रेमिका बिटोला को उसके प्रेमी मुन्ना पांडे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र के मुताबिक आरोपी महिला बिटोला यादव और उसके प्रेमी मुन्ना पांडे को गिरफ्तार कर आला कत्ल कुल्हाड़ी और मृतक का मोबाइल बरामद किया गया है। घटना के बारे में महिला से पूछताछ की जा रही है।

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0