24 अप्रैल को बांदा में जलापूर्ति रहेगी बाधित
बांदा नगर के भूरागढ़ इंटेकवेल से सिविल लाइन जोन, कटरा जोन एवं खंडेह इकाई की जल शोधन संयंत्र की 500 एमएम व्यास की एसी पाइप लाइन...
इंटरकनेक्शन कार्य के चलते कई मोहल्लों में नहीं आएगा पानी, जल निगम ने जारी की सूचना
बांदा। बांदा नगर के भूरागढ़ इंटेकवेल से सिविल लाइन जोन, कटरा जोन एवं खंडेह इकाई की जल शोधन संयंत्र की 500 एमएम व्यास की एसी पाइप लाइन से इंटरकनेक्शन का कार्य 24 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। यह कार्य उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय), बांदा द्वारा कराया जाएगा, जिसके चलते नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी।
जल निगम द्वारा जारी सूचना के अनुसार बांदा नगर के क्योटरा, इंदिरा नगर, जरैली कोठी कटरा, बंगालीपुरा, सिविल लाइन, स्वराज कॉलोनी, शांति नगर, छावनी, बाकरगंज, बन्योटा, आंशिक भूरागढ़ सहित नगर पंचायत मटौंध तथा ग्राम त्रिवेणी, अछरौड़, उजरेहटा, मरौली आदि क्षेत्रों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।
जल निगम के अधिशासी अभियंता ने सर्वसाधारण से अपील की है कि निर्धारित तिथि को पानी का अपव्यय न करें और आवश्यकतानुसार पहले से पानी स्टोर कर लें। आवश्यकता पड़ने पर टैंकर की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी।
टैंकर की मांग के लिए टैंकर इंचार्ज शैलेन्द्र कुमार (मो. 7398252944), अवर अभियंता (जल) अभिलेश कुमार (मो. 9415515338) तथा अवर अभियंता (जल) मयंक कुमार (मो. 9219939616) से संपर्क किया जा सकता है। जल निगम ने इस असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
