यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस बदलाव में 13 जिलों...
13 जिलों के कप्तान बदले, कई अहम पदों पर नई तैनाती
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस बदलाव में 13 जिलों के पुलिस कप्तानों को हटाते हुए नई तैनाती दी गई है, जिससे पुलिस महकमे में व्यापक बदलाव देखने को मिला है।
जारी सूची के अनुसार चंद्रप्रकाश को आईजी सुरक्षा बनाया गया है, जबकि राजेश द्विवेदी को पीएसी अलीगढ़ का सेनानायक नियुक्त किया गया है। प्रबल प्रताप सिंह को एसपी क्राइम मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में विद्या सागर मिश्रा को पीएसी सीतापुर, राजेश कुमार द्वितीय को पीएसी मेरठ और डॉ. दुर्गेश कुमार को एसएसएफ अयोध्या का सेनानायक बनाया गया है। रामनयन सिंह को पीएसी नोएडा तथा निपुण अग्रवाल को पीएसी मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।
जिलों में नई तैनाती के तहत आदित्य लांग्हे को फिरोजाबाद, ईला मारन को एटा, सौरभ दीक्षित को शाहजहांपुर और सोमेंद्र मीणा को रामपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
इसके अलावा विश्वजीत श्रीवास्तव को बहराइच, लाखन सिंह यादव को अमरोहा, विनय सिंह को जालौन, शशांक सिंह को महोबा, शक्ति मोहन अवस्थी को महराजगंज, आकाश पटेल को चंदौली और सत्य नारायण प्रजापति को कौशांबी का एसपी नियुक्त किया गया है।
मृगांक शेखर पाठक को हमीरपुर, आदित्य बंसल को एसपी सिटी अलीगढ़ और अमृत जैन को एसपी सिटी मुजफ्फरनगर बनाया गया है। वहीं डॉ. दीक्षा शर्मा को लखनऊ कमिश्नरेट में डीसीपी के पद पर तैनात किया गया है।
इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
