उत्तर प्रदेश में बढ़ेगा गर्मी का कहर, अगले 48 घंटों में कई जिलों में लू का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के...
बांदा सहित बुंदेलखंड और पूर्वांचल के जिलों में तेज गर्म हवाओं की चेतावनी • दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह
बांदा/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में तेज लू चलने का अनुमान है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।
मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में लू का असर देखने को मिल सकता है।
विशेषज्ञों के अनुसार तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रशासन ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अधिक से अधिक पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने, सिर को ढककर निकलने और धूप से बचाव करने की अपील की है। साथ ही लू के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करने की सलाह दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
