मां की हत्या करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी का दावा
बांदा जनपद के बिसंडा थाना क्षेत्र के कोनी गांव में अपनी मां की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने का दावा किया..
 
                                बांदा जनपद के बिसंडा थाना क्षेत्र के कोनी गांव में अपनी मां की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने का दावा किया गया है।आरोपी के पास से आला कत्ल के रूप में लाठी की बरामदगी दर्शाई गई है। बताते चलें कि बिसंडा थाना क्षेत्र के कोनी गांव में गुरुवार की शाम रामबाबू पुत्र रामदास में जमीन के विवाद को लेकर अपनी 80 वर्षीय मां को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला था और थाने में आत्मसमर्पण कर दिया था।
लेकिन बिसंडा पुलिस ने आज आरोपी रामबाबू की गिरफ्तारी का दावा किया गया है। बताया गया है कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल एक लाठी बरामद की गई। इसे गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह, कांस्टेबल अंकित यादव व धर्मजीत शामिल है।
यह भी पढ़ें - बाँदा : दुष्कर्म के बाद अनुसूचित जाति की नाबालिग हुई गर्भवती, मुकदमा हुआ दर्ज
यह भी पढ़ें - बाँदा में 7.50 लाख कीमत की 75 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर पकड़ा गया
यह भी पढ़ें - बांदा : निर्दयी बेटे को इतना गुस्सा आया, उसने मां को ही मार डाला
What's Your Reaction?
 Like
        2
        Like
        2
     Dislike
        0
        Dislike
        0
     Love
        0
        Love
        0
     Funny
        0
        Funny
        0
     Angry
        0
        Angry
        0
     Sad
        2
        Sad
        2
     Wow
        2
        Wow
        2
     
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 


 
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            