पौध रोपण एवं वन संरक्षण को जन आंदोलन जरूरी : सीडीओ
सीडीओ डीपी पाल की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक संपन्न हुई...
जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न
चित्रकूट। सीडीओ डीपी पाल की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक संपन्न हुई।
बैठक में आगामी माह में प्रस्तावित वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। सभी विभागों को अपने लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण स्थलों का चयन, गड्ढा खुदान तथा संरक्षण संबंधी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। ग्राम्य विकास, कृषि, शिक्षा, पंचायती राज, नगर निकाय तथा अन्य विभागों की भूमिका पर विशेष चर्चा की गई तथा जन सहभागिता के माध्यम से अभियान को सफल बनाने पर बल दिया गया। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, मंदाकिनी नदी के संरक्षण तथा हरित आवरण बढ़ाने के लिए विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करने पर भी विचार विमर्श हुआ। बताया गया कि जनपद की पहचान उसके समृद्ध वन क्षेत्रों धार्मिक एवं प्राकृतिक धरोहरों से है। वन क्षेत्र न केवल जैव विविधता एवं वन्यजीव संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बल्कि जल स्रोतों के संरक्षण, भूजल संवर्धन, मृदा संरक्षण, स्थानीय जलवायु संतुलन तथा पर्यटन एवं आजीविका के प्रमुख आधार भी हैं। ऐसे में जनपद में वृक्षारोपण एवं वन संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप दिया जाना आवश्यक है। बैठक का संचालन प्रभागीय वनाधिकारी प्रत्युष कटियार ने किया। बैठक में उप प्रभागीय वनाधिकारी राजीव रंजन सिंह, डीपीओ गोपाल कृण्ण गुप्ता, आईटी प्रभारी दानिश वसीम, वन विभाग के समस्त रेंज स्टाफ एवं 21 विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
