पुलिस लाइन का एसपी ने किया निरीक्षण

एसपी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइन्स में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया...

Nov 23, 2024 - 04:13
Nov 23, 2024 - 04:15
 0  22
पुलिस लाइन का एसपी ने किया निरीक्षण

चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइन्स में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारी, कर्मचारियों के टर्न आउट को चेक कर परेड ग्राउण्ड में उपस्थित सभी टोलियों की ड्रिल देखी। उन्होंने आवश्यक सुधार के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया। आर्मोरर ने शस्त्रों का खोलने, जोड़ने व हैन्डलिंग की जानकारी दी। इसके बाद एसपी ने परिवहन शाखा जाकर थानों से आयी समस्त चार पहिया वाहनों, 112 पीआरवी वाहनों तथा परिवहन शाखा में रखे वाहनों का निरीक्षण कर प्रभारी परिवहन शाखा को मरम्मत के निर्देश दिए। पुलिस लाइन्स परिसर का भ्रमण कर आरक्षी बैरिक, सीपीसी कैंटीन, भोजनालय का निरीक्षण किया। क्वार्टर गार्द सलामी ली। साथ ही आदेश कक्ष में पुलिस कर्मियों का अर्दली रुम किया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी लाइन्स राजेश द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु फहद अली, प्रतिसार निरीक्षक शिवनारायण, पीआरओ प्रदीप कुमार पाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : मानसिक रोगों के प्रति किया जागरुक

यह भी पढ़े : बुंदेलखंड की जमी पर मूंगफली की बंपर पैदावार से किसानों के चेहरे खिले

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0