गणना अभियान को गति देने के लिए तहसीलों में हुई समीक्षा बैठकें
डीएम पुलकित गर्ग के मार्गनिर्देशन में जनपद की विभिन्न तहसीलों में स्वगणना अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन...
चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग के मार्गनिर्देशन में जनपद की विभिन्न तहसीलों में स्वगणना अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गई।
एसडीएम फूलचंद यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सुपरवाइजरों को संबोधित करते हुए कहा गया कि गणना कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने डेटा की शुद्धता और समयबद्धता पर विशेष बल दिया। उप जिलाधिकारी मुहम्मद जसीम ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुपरवाइजरों को क्षेत्र में सक्रिय रहने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन को स्वगणना के लाभों के प्रति जागरूक किया जाए ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस प्रक्रिया में स्वयं प्रतिभाग कर सकें। बैठकों के दौरान अधिकारियों ने सामूहिक रूप से यह आह्वान किया कि स्वगणना का यह अभियान राष्ट्रीय डेटा की सटीकता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। समस्त सुपरवाइजरों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने आवंटित क्षेत्रों में व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्य संपन्न कराएं और जनता को ऑनलाइन माध्यमों का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। स्वगणना न केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया है, बल्कि यह भविष्य की योजनाओं के निर्माण का आधार है। अतः इसमें जन-भागीदारी सुनिश्चित करना हमारा प्राथमिक उत्तरदायित्व है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
