निर्माण कार्य की गुणवत्ता से नही किया जाएगा समझौता : सीडीओ
सीडीओ डीपी पाल ने जनपद में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय....
चित्रकूट। सीडीओ डीपी पाल ने जनपद में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को परियोजना के प्रत्येक घटक का निर्माण निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कहा कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि परियोजना के सभी निर्माण कार्यों में मानक सामग्री का प्रयोग सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक चरण की नियमित मॉनिटरिंग करें। निरीक्षण के समय लगभग 40 श्रमिक कार्य करते हुए पाये गये। यह परियोजना बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित है। जिसके लिए शासन ने 2434.08 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। परियोजना का कार्य ’10 जून 2025’ से प्रारम्भ किया गया है तथा इसे 9 मई 2027’ तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित है।
परियोजना के अंतर्गत मुख्य विद्यालय भवन, मिड-डे मील भवन, बाल वाटिका भवन, मल्टीपरपज हॉल, स्टाफ आवास, चिकित्सा आवास, चौकीदार कक्ष, गार्ड रूम, गेस्ट हाउस, इंटरलॉकिंग कार्य, सीसी रोड, बाउंड्रीवाल, पेयजल व्यवस्था, आंतरिक एवं बाह्य विद्युतीकरण, मिट्टी भराई तथा अन्य सहायक अवस्थापना सुविधाओं का निर्माण कराया जा रहा है। सीडीओ ने कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए कि पर्याप्त मानव संसाधन एवं मशीनरी की उपलब्धता सुनिश्चित करे तथा किसी भी प्रकार की बाधा अथवा समस्या की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि कार्य की गति एवं गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नियमित अनुश्रवण किया जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
