भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की मासिक बैठक संपन्न

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की मासिक बैठक का आयोजन पहाड़ी स्थित पांडेय ढाबा में किया गया...

Dec 26, 2025 - 10:30
Dec 26, 2025 - 10:30
 0  2
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की मासिक बैठक संपन्न

चित्रकूट। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की मासिक बैठक का आयोजन पहाड़ी स्थित पांडेय ढाबा में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पत्रकार महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार याज्ञिक मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपना नवीनीकरण शीघ्र कर लें। इस दौरान पुनः जिलाध्यक्ष बनने पर शिवमूरत द्विवेदी को पत्रकारों ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

भारतीय राष्ट्रीय प्रकार महासंघ की मासिक बैठक पहाड़ी क्षेत्र स्थित पांडेय ढाबा में संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार याज्ञिक ने कहा कि पूरे देश में राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय के नेतृत्व में संगठन का तेजी से विस्तार हो रहा है। कहा कि पत्रकार देश के सामाजिक, राजनीतिक गतिविधियों को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने मौजूद जिला अध्यक्ष से कहा कि सभी पदाधिकारी का शीघ्र ही नवीनीकरण करा लें तथा नए सदस्यों के फॉर्म भरवा कर केंद्रीय कार्यालय में भेज दें। जिला अध्यक्ष शिवमूरत द्विवेदी ने कहा कि संगठन को विस्तारित करने का पूरा प्रयास करेंगे व संगठन की नीतियों में खरे उतरेंगे। पत्रकार रामनारायण साहू ने कहा कि ईमानदार और निष्ठावान पत्रकार कभी नहीं हारते। नई पीढ़ी के पत्रकारों को सजग और साहसी बनने की सलाह दी। शान्ति देवी इण्टर कालेज के प्रबंधक सुनील सिंह को पत्रकार महासंघ का आजीवन सदस्य बनाए जाने व शिवमूरत द्विवेदी को पुनः जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पत्रकारों ने अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक में शैलेन्द्र सिंह, सुनील सिंह, रमेश रैकवार, विराग पाण्डेय, रूपचन्द्र पाण्डेय, शैलेन्द्र पांडेय, पंकज शुक्ला, पुष्पेन्द्र तिवारी, भूपेन्द्र मिश्रा, दिनेश सिंह कुशवाहा, अशोक नामदेव, गोपी चन्द्र पाण्डेय, पंकज सोनी, सुधांशु द्विवेदी, अनिल त्रिपाठी आदि पत्रकार मौजूद रहे। पत्रकारों के साथ गहन विचार विमर्श कर संगठन के हितों में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0