जेआरएचआरयू में ज्योति कलश यात्रा हुआ भव्य स्वागत
शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में युग निर्माण सत्संकल्प के साथ ज्योति कलश यात्रा का आगमन जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय...
चित्रकूट। शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में युग निर्माण सत्संकल्प के साथ ज्योति कलश यात्रा का आगमन जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के प्रांगण में हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शिशिर कुमार पांडेय और कुलसचिव मधुरेंद्र कुमार पर्वत ने यात्रा की अगवानी की तथा ज्योति कलश का पूजन कर समस्त गायत्री परिवार के सदस्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए विवि के कुलपति प्रो शिशिर कुमार पांडेय ने कहा कि युग निर्माण की बेला में भगवान भास्कर की उपासना श्रेष्ठतम कार्य है। इसे प्रत्येक परिवार में गायत्री मंत्र के द्वारा अपनाया जाना चाहिए। निश्चित रूप से गायत्री परिवार के द्वारा यह जन-जन तक पहुंचाने का कार्य अत्यंत सराहनीय है। इसके माध्यम से प्रत्येक मनुष्य के हृदय में श्रद्धा एवं सद्भावना का संचार होगा जो विश्व कल्याण के लिए उपयोगी होगा। इस अवसर पर कुलसचिव मधुरेंद्र कुमार पर्वत ने कहा कि गायत्री परिवार एक ऐसा संगठन है जो निस्वार्थ भाव से वर्षों से जनमानस को सन्मार्ग की ओर प्रेरित कर रहा है। इस परिवार ने अपनी निष्ठा एवं कर्तव्य को निरंतर बढ़ाया है। इस अवसर पर विवि के विद्यार्थियों सहित सदस्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
