स्कूल पूर्व शिक्षण एवं पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत बांटे खाद्यान एवं वस्त्र
जन कल्याण शिक्षण प्रसार समिति ने जीव दया फाउंडेशन के सहयोग से संचालित स्कूल पूर्व शिक्षण एवं पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड मानिकपुर के मारकुंडी क्षेत्र स्थित मजरा...
बच्चों की शिक्षा को मिली नई मजबूती
चित्रकूट। जन कल्याण शिक्षण प्रसार समिति ने जीव दया फाउंडेशन के सहयोग से संचालित स्कूल पूर्व शिक्षण एवं पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड मानिकपुर के मारकुंडी क्षेत्र स्थित मजरा भेड़ा में आदिवासी समुदाय के जरूरतमंद परिवारों के लिए सहायता वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा केंद्रों से जुड़े बच्चों के अभिभावकों को पोषक राशन किट वितरित की गई। साथ ही आदिवासी महिलाओं को साड़ी एवं जूते, चप्पलों का वितरण कर उनका सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नीति आयोग की समन्वयक रेखा रानी ने कहा कि किसी भी समाज का वास्तविक विकास तभी संभव है जब उसके सबसे वंचित समुदायों के बच्चों को शिक्षा और पोषण का समान अवसर मिले। उन्होंने जन कल्याण शिक्षण प्रसार समिति द्वारा दुर्गम कोल आदिवासी क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों को सराहा। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों विशेषकर बेटियों को नियमित रूप से शिक्षा केंद्रों एवं विद्यालय भेजने की अपील की।
संस्था के सचिव ’शंकर दयाल’ ने कहा कि जन कल्याण शिक्षण प्रसार समिति का विश्वास है कि यदि प्रत्येक बच्चे को जीवन के प्रारंभिक वर्षों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पौष्टिक आहार और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए तो वह भविष्य में आत्मनिर्भर और जागरूक नागरिक बन सकता है। उन्होंने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से चित्रकूट के दूरस्थ कोल आदिवासी क्षेत्रों में स्कूल पूर्व शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं बाल अधिकारों पर निरंतर कार्य कर रही है। संस्था का लक्ष्य केवल सहायता सामग्री उपलब्ध कराना नहीं बल्कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़कर उसके समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
